रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान , कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

---Advertisement---

रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान , कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

“देश हमें देता है सब कुछ , हम भी तो कुछ देना सीखें” के भाव के साथ किया सम्मान कार्यक्रम

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक/राजेंद्रग्राम – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग चालीस किलोमीटर दूर राजेंद्रग्राम में रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व एकल अभियान अंचल अनूपपुर , संच पुष्पराजगढ़ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और सम्मान की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए पुलिस थाना राजेंद्रग्राम पहुंचकर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधा गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।

कार्यक्रम का आयोजन एकल अभियान की मासिक बैठक के अंतर्गत किया गया । कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ , सुरक्षित एवं सफल जीवन की कामना की । इस दौरान रक्षाबंधन के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर भी चर्चा की गई तथा समाज और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास एवं सम्मान को मजबूत करने का संदेश दिया गया ।

एकल अभियान के पदाधिकारी नर्मदा प्रसाद शुक्ला ने कहा कि पुलिस विभाग दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा में तत्पर रहता है । ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें सम्मानित करना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना समाज का दायित्व है । कार्यक्रम ने भाईचारे , राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया ।
इस अवसर पर संच समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल , उपाध्यक्ष लवकेश जायसवाल , वरिष्ठ कार्यकर्ता नर्मदा प्रसाद शुक्ला , अंचल प्रशिक्षण प्रमुख मीना राठौर , संच प्रशिक्षक सहित पुष्पराजगढ़ संच के सभी आचार्य , दीदी एवं भैया उपस्थित रहे । सभी ने मिलकर पुलिस जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के भाव और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment