मिलाद-उन-नबी पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

---Advertisement---

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रत्नाकर झा ने जारी किए आदेश

अनूपपुर 24 अगस्त 2026/ आगामी 26 अगस्त 2026 को मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर प्रातः 9:30 बजे नगरों के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला जाएगा, जो मस्जिद से प्रारंभ होकर वापस मस्जिद पहुंचकर लगभग दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रत्नाकर झा द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।

 

जारी आदेश के तहत तहसीलदार अनूपपुर एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री वेद प्रकाश सिंह को अनूपपुर थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री ज्ञानदास पनिका को चचाई, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री कौशलेंद्र शंकर मिश्रा को थाना क्षेत्र फुनगा तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री मंगलदास चक्रवर्ती को भालूमाड़ा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतहरी श्री चन्द्रशेखर मिश्रा को जैतहरी तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्रदास पनिका को वेंकटनगर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। कोतमा क्षेत्र में प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री दशरथ सिंह तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री गुरुदास प्रसाद मेहरा को दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री लवतेन्द्र सिंह को बिजुरी तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री मिथला प्रसाद पटेल को रामनगर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

 

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने राजेंद्र ग्राम क्षेत्र में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री ईश्वर प्रधान तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री विशाल रत्नम को, अमरकंटक क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री संतोष चौधरी तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री विनोद सिंह बरगाही को तथा करनपठार क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री सोहनलाल कोल एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री रमाकांत तिवारी को दायित्व सौंपा गया है।

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सभी नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित थाना क्षेत्रों में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों, नगरपालिका अधिकारियों तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment