मुख्यमंत्री संबल योजना ने थामा सलमा बेगम का हाथ

---Advertisement---

2 लाख रुपये की सहायता से बच्चों की शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगी नई दिशा

अनूपपुर 24 अगस्त 2026/जिले के ग्राम जमुड़ी निवासी श्रीमती सलमा बेगम के जीवन में मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना नई उम्मीद और आर्थिक संबल लेकर आई है। पति के आकस्मिक निधन के बाद परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों के बीच शासन द्वारा संबल योजना के अंतर्गत उन्हें आज 2 लाख रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।

सहायता राशि प्राप्त होने पर श्रीमती सलमा बेगम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शासन से प्राप्त यह सहायता उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वे इस राशि का उपयोग अपने दोनों बच्चों की शिक्षा तथा स्वरोजगार स्थापित करने में करेंगी, जिससे परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

श्रीमती सलमा बेगम ने भावुक होकर कहा कि “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना मेरे लिए आशीर्वाद बनकर आई है। इस सहायता से मुझे आर्थिक मजबूती मिलेगी और अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का विश्वास मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में सहारा बन रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की शुरुआत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment