राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल का सद्भावना मार्च

---Advertisement---

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल का सद्भावना मार्च ,

सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई आयोजित

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अनूपपुर/अमरकंटक – पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान की अध्यक्षता में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया ।

कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर इस्लाम धर्म से मो. रहबर हाफिज साहब तथा सनातन धर्म से पं. सूरज देव चौबे का शाल , श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया ।
इसके बाद जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. अहसान अली अंसारी के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से सद्भावना पैदल मार्च निकाला गया । पैदल मार्च में कांग्रेस , युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस , एनएसयूआई एवं सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस दौरान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के संदेश दिए गए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा देकर उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान स्वामी सिंह एवं अमोल सिंह ने कांग्रेस सेवादल की सदस्यता भी ग्रहण की ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment