अनूपपुर 18 अगस्त/शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एस.आई.एस. लिमिटेड, अनूपपुर द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सी.आई.टी./डीएच/एसएलवी एवं जी.टी.ओ. पद हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन 17 से 22 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह शिविर 17 अगस्त 2026 को फुनगा और चचाई थाना परिसर, 18 अगस्त 2026 को भालूमाड़ा और करनपठार थाना परिसर, 19 अगस्त 2026 को रामनगर और राजेंद्रग्राम थाना परिसर, 20 अगस्त 2026 को कोतमा और अमरकंटक थाना परिसर, 21 अगस्त 2026 को बिजुरी और वेंकट नगर थाना परिसर, 22 अगस्त 2026 को जैतहरी और अनूपपुर थाना परिसर, प्रातः 10ः30 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, सी.एल.टी./डीएच/एसएलवी हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा जी.टी.ओ. हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु 21 से 37 वर्ष होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 6266995776 पर संपर्क कर सकते हैं।





































