हितग्राही 31 अगस्त से पहले प्राप्त करें दो माह का एकमुश्त राशन
अनूपपुर 18 अगस्त 2026/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए अगस्त माह में दो माह की राशन सामग्री एकमुश्त वितरित की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले के सभी राशन दुकानों पर अगस्त और सितंबर की राशन सामग्री एक साथ उपलब्ध कराई जा रही है। पात्र हितग्राही दोनों माह की राशन सामग्री 31 अगस्त से पहले प्राप्त कर लें।
खाद्य विभाग जिला अनूपपुर द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों से अपील है कि वे निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए राशन सामग्री अनिवार्य रूप से प्राप्त करें, ताकि उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।





































