हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों ने बदरा में निकाली तिरंगा रैली

---Advertisement---

 

अनूपपुर 13 अगस्त 2026/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों द्वारा 12 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय बदरा में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा।

रैली का शुभारंभ आजीविका भवन से हुआ और समापन जमुना गेट पर किया गया। स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल संगठनों की महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की शपथ दिलाई गई। महिलाओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल संगठनों एवं संबंधित विभागीय अमले की सक्रिय सहभागिता रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment