गुजरात से दस्तयाब हुई 17 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने परिजन को सौंपा

---Advertisement---

गुजरात से दस्तयाब हुई 17 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने परिजन को सौंपा

करनपठार। पुलिस चौकी सरई क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुजरात प्रदेश से दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई के बाद उसके पिता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। किशोरी के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार चौकी सरई में अपराध क्रमांक 199/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत किशोरी के लापता होने की सूचना दर्ज की गई थी। घटना 12 जून 2026 की बताई गई है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी घरवालों से नाराज होकर अपनी स्वेच्छा से गुजरात प्रदेश में काम करने चली गई थी।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए किशोरी की तलाश की और 11 अगस्त 2026 को उसे गुजरात प्रदेश से दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर किशोरी को उसके पिता रामपाल यादव, निवासी ग्राम धुराधर, के सुपुर्द किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में की गई। किशोरी की दस्तयाबी में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी:
प्र.आर. 74 रामप्रसाद सिंह मरावी, प्र.आर. 130 पंकज मिश्रा एवं आर. 376 अनुराग सिंह।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment