स्लोगन धार तहसीलदार जब गाड़ी नहीं पहुंच पाई खेत पर तो ट्रैक्टर में बैठकर पहुंचे मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

---Advertisement---

लोकेशन धार

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

एंकर धार में बारिश के बीच प्रशासन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला…

जहां सड़क पर कीचड़ इतना था कि सरकारी वाहन भी नहीं पहुंच सका, वहां तहसीलदार ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत तक पहुंच गए!

 

मामला धार के ग्राम करणवा का है, जहां एक शिकायत के निराकरण के लिए तहसीलदार दिनेश कुमार उईके सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

 

लेकिन लगातार बारिश के कारण खेत तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका था। रास्ते की हालत ऐसी थी कि सामान्य वाहन से आगे बढ़ना मुश्किल था।

 

ऐसे में अधिकारियों ने ट्रैक्टर का सहारा लिया और कीचड़ भरे रास्ते से होते हुए खेत तक पहुंचे।

 

मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने शिकायतकर्ता की समस्या सुनी, मामले का निरीक्षण किया और समस्या के समाधान की कार्रवाई की।

 

तहसीलदार दिनेश कुमार उईके ने बताया कि जनविश्वास अभियान के तहत शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश हैं। इसी के चलते शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर से जाना पड़ा।

 

अब प्रशासन की इस ‘ट्रैक्टर सवारी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 

धार से देखिए ये खास तस्वीरें… प्रशासन जब सड़क छोड़कर ट्रैक्टर से खेत तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment