अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध बीसीसीएल में सघन जांच एवं कार्रवाई अभियान

---Advertisement---

भारत सरकार की ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट द्वारा अवैध कोयला खनन, संग्रहण, अवैध परिवहन एवं कोयला चोरी की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सघन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर छापेमारी, सघन तलाशी एवं सत्यापन की कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार अवैध रूप से संग्रहित कोयले की बरामदगी तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10.08.26 को संचालित सभी अभियान शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न हुए।

एरिया-09 (बस्ताकोला) में भुइया बस्ती क्षेत्र के समीप विशेष छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान के दौरान लगभग 24.50 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जिसे बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा जब्त कर MMDR Act के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एरिया-04 (कतरास) में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 01 अवैध मुहाने की सफलतापूर्वक भराई की गई।

समग्र रूप से कुल 17 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान संचालित किए गए। इनमें 01 स्थान से लगभग 24.50 टन अवैध कोयला बरामद कर प्रबंधन द्वारा MMDR Act के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त, 01 अवैध मुहाने की भराई कर अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की गई।

अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सीआईएसएफ द्वारा एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की तैनाती, विशेष वाहन जांच तथा आसूचना-आधारित समन्वित प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के साथ सतत समन्वय भी बनाए रखा जा रहा है।

बीसीसीएल राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा भारत सरकार की ‘Zero Coal Leakage’ नीति के अनुरूप कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी पूर्ण सख्ती, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

महत्वपूर्ण सूचना

अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध परिवहन अथवा कोयला क्षेत्र से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर बीसीसीएल सीआईएसएफ यूनिट कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित सूचना पर त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment