यूजीसी के विरोध में जयपुर की सड़कों पर उतरी राजपूत करणी सेना, अनूपपुर के करणी सैनिकों की रही सक्रिय भागीदारी

---Advertisement---

यूजीसी के विरोध में जयपुर की सड़कों पर उतरी राजपूत करणी सेना, अनूपपुर के करणी सैनिकों की रही सक्रिय भागीदारी

अनूपपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को आयोजित यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस आंदोलन में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना कला निवासी एवं राजपूत करणी सेना के प्रदेश मंत्री देवी सिंह के नेतृत्व में करणी सैनिकों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रदेश मंत्री देवी सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित एवं युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहेगा। प्रदर्शन में अनूपपुर एवं शहडोल संभाग से भी बड़ी संख्या में करणी सैनिक शामिल हुए। इस दौरान रवि सिंह, शहडोल जिला अध्यक्ष कामता सिंह, ओंकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, नितिन सिंह, राहुल सिंह, कौशल सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, नीतराज सिंह, अनमोल सिंह, विनय सिंह, अखिलेश सिंह, बेटू चौहान, धर्मेंद्र पांडे एवं शिवाकांत मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सहभागिता निभाई। आंदोलन के दौरान करणी सैनिकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया तथा संगठन की मजबूती और एकता का परिचय दिया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment