महाविद्यालयीन अजा कन्या छात्रावास का जिपं सीईओ   ने किया आकस्मिक निरीक्षण 

---Advertisement---

 

अनूपपुर,4अगस्त 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला मुख्यालय के महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओ से संवाद कर सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें कैरियर काउंसलिंग कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने छात्रावास की भोजन एवं पानी के व्यवस्था की गुणवत्ता का निरीक्षण किया तथा छात्रावास की रिक्त सीट की पूर्ति के लिए प्रवेश संबंधी कार्रवाई के निर्देश अधीक्षक को दिए।

उन्होंने छात्रावास में जिले के प्रमुख अधिकारियों के संपर्क मोबाइल नंबर अंकित कराए जाने तथा निरंतर साफ-सफाई के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत तथा सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा उपस्थित थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment