आमाडांड में जुए के फड़ पर रामनगर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार, दो बाइक सहित ₹1.12 लाख का मशरूका जब्त

---Advertisement---

आमाडांड में जुए के फड़ पर रामनगर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार, दो बाइक सहित ₹1.12 लाख का मशरूका जब्त

रामनगर/अनूपपुर। थाना रामनगर पुलिस ने आमाडांड क्षेत्र में जुए के फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर आमाडांड में छापेमारी की गई, जहां आरोपी ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से ₹2,200 नकद, ताश के 52 पत्ते, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (CG-31-B-0802) तथा एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (MP-65-MD-7313) जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,12,200 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार चौधरी (24), राजाराम चौधरी (38), श्रवण कुमार गुप्ता (45), राजकुमार चौधरी (48) और सुरेंद्र चौधरी (44) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/26 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नियमानुसार जप्ती व तलाशी की कार्रवाई करते हुए उसकी वीडियोग्राफी भी कराई। आरोपियों को न्यायालय में पेश होने के लिए पाबंद किया गया है।

पुलिस ने आमजन से जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment