अनूपपुर वृत्त को अंतरराष्ट्रीय ISO 9001:2015 एवं ISO 14001:2015 प्रमाणन प्राप्त

---Advertisement---

 

स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर मिली प्रतिष्ठित उपलब्धि

 

अनूपपुर 3 अगस्त 2026/म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, अनूपपुर ने जानकारी दी है कि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के जबलपुर क्षेत्रांतर्गत अनूपपुर वृत्त को कार्यालयीन स्वच्छता, पर्यावरण प्रबंधन, गुणवत्ता मानकों के प्रभावी अनुपालन एवं मानकीकृत कार्यप्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के फलस्वरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के ISO 9001:2015 एवं ISO 14001:2015 प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि कंपनी की गुणवत्ता आधारित कार्यसंस्कृति, सुव्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था तथा उपभोक्ता-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

मुख्य अभियंता (शहडोल क्षेत्र) श्री प्रमिल मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अनूपपुर वृत्त द्वारा “Best Place to Work” अभियान एवं 5S Methodology के अंतर्गत कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं मानकीकृत बनाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप अनूपपुर वृत्त ने यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अभियंता, शहडोल क्षेत्र द्वारा अधीक्षण अभियंता, अनूपपुर वृत्त श्री इमरान खान को ISO प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री प्रमिल मिश्रा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अनूपपुर वृत्त के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं उपभोक्ता केंद्र सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment