रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम बनी चैंपियन

---Advertisement---

रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम बनी चैंपियन

सीसीएल के गांधीनगर क्रीड़ांगन में फुटबॉल मुकाबला, खेल भावना और टीमवर्क का दिखा शानदार प्रदर्शन

अनूपपुर। कर्मियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और आपसी समन्वय एवं टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शनिवार को गांधीनगर क्रीड़ांगन में संविदा कर्मियों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांच और उत्साह से भरपूर इस मुकाबले में अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीम को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) विलफ्रेड माणिक लकड़ा, प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष सिरिल कच्छप तथा सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) मारियो तनुज एक्का ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को स्वस्थ जीवनशैली और टीम भावना का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। अस्पताल संविदा कर्मियों और कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीमों के बीच पूरे समय कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन पासिंग, मजबूत रक्षण और कई शानदार आक्रमण किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इसके चलते मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

निर्णायक परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने दबाव के बीच शानदार संयम दिखाते हुए चार सफल गोल किए, जबकि कॉलोनी संविदा कर्मियों की टीम केवल एक गोल ही कर सकी। इस तरह अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह में महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अस्पताल संविदा कर्मियों की टीम के खिलाड़ी विकास मिर्धा को ‘मैन ऑफ द मैच’ सम्मान से नवाजा गया। अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपसी सहयोग, समन्वय, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भविष्य में भी कर्मियों के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment