शिवसेना नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी ने कोतमा में बिजली कटौती को लेकर दिया ज्ञापन
अनूपपुर/कोतमा कोतमा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हो रही अनियमित एवं अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है। इस समस्या को लेकर शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे के नगर प्रमुख बरकत कुरैशी ने शिवसेना के शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के आदेश पर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि दिन में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है और रात में भी बिना सूचना के कटौती की जा रही है। इससे घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों का काम और आवश्यक उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज और कटौती के कारण लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरकत कुरैशी ने कहा कि इस संबंध में कुछ महीने पूर्व भी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया था और समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
शिवसेना ने मांग की है कि अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए और क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए अन्यथा शिवसेना कोतमा नगर इकाई बिजली ऑफिस घेराव के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

















