कोतमा न्यायालय में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
कोतमा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोतमा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा अपने गुरुजनों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु पूर्णिमा उत्साहपूर्वक का पर्व मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को समझते हुए वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनका सम्मान भी किया साथ ही प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में उपस्थित राम प्रकाश शुक्ला जी सीनियर अधिवक्ता ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। सभी ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि गुरु के बिन ज्ञान प्राप्त नहीं होता, बिना गुरु के मोक्ष नहीं मिलता। गुरु के बिना सत्य जानना और दोषों को दूर करना भी संभव नहीं है।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पूरे दिन सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
































































