भालूमाड़ा थाना की कमान अब राधिका भगत के हाथों में, नई थाना प्रभारी ने संभाला पदभार
भलूमाड़ा। अनूपपुर जिले के भलूमाड़ा थाना में राधिका भगत ने नई थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी राधिका भगत ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस टीम को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
स्थानीय नागरिकों ने नई थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनसहयोग के साथ प्रभावी कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई है। उनके पदभार ग्रहण करने से भलूमाड़ा क्षेत्र में पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
















