सामाजिक समरसता के प्रतीक थे संत शिरोमणि रविदास: सुनील चौरसिया

---Advertisement---

सामाजिक समरसता के प्रतीक थे संत शिरोमणि रविदास: सुनील चौरसिया

सांसद प्रतिनिधि सहित मनोनीत पार्षदों का किया गया सम्मान

राजनगर
भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा संत शिरोमणि रविदास की जयंती राजीव गांधी भवन राजनगर में मनाई गई जहां पर रविदास की जयंती के साथ-साथ मनोनीत पार्षदों का सम्मान भी भाजपा मंडल राजनगर द्वारा कियागया
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात
रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर परिषद झूमर कछार अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, सुरेश गौतम गजेंद्र सिंह सिकरवार सहित अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जात पात, वर्ग भेद को छोड़कर सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी है उसी का परिणाम है कि आज हम सभी लोग यहां पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाने इकट्ठा हुए हैं और भाजपा न केवल उनकी जयंती मनाएगी बल्कि पूरे महीने विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी जिससे समाज में सामाजिक समरसता के संदेश को फैलाया जा सके
संत शिरोमणि रविदास एक छोटी सी जात में पैदा होने के बाद भी सभी लोगों के पूज्य हैं जिसका मुख्य कारण व्यक्ति के कर्म होते हैं। जिस समय में हमारे समाज में जातिगत भेदभाव बहुत व्यापक पैमाने पर था उस समय संत शिरोमणि रविदास लोगों के बीच सामाजिक समरसता के भाव को लेकर चलते थे उनका काम अपने कार्य के साथ-साथ लोगों के बीच सामाजिक भेदभाव को मिटाकर लोगों को बीच सामाजिक एकता एवं सामाजिक समरसता उत्पन्न करना था जिसके कारण वह आज सभी लोगों के बीच पूजनीय है। और आज हम सभी लोग उनका जयंती मना रहे हैं
इसके पश्चात सांसद प्रतिनिधि नगर परिषद राजनगर मनोज सिंह एवं नगर परिषद डूमर के साथ नगर परिषद राजनगर के एल्डर मैंन (मनोनीत पार्षद) देवनाथ त्रिपाठी, महेश जेठानी, सुनीता सिंह, रोहित यादव ,ममता पात्रों पंचम पाव का सम्मान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी नगर परिषद राजनगर अध्यक्ष यशवंत सिंह, मंडल महामंत्री सचिन द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता अमृतलाल केवट बृजमोहन सिंह राजेंद्र त्रिपाठी डॉक्टर महेश चौहान जीवन लाल केवट अरविंद सिंह परिहार सच्चिदानंद सिंह मनीष शुक्ला भीम जायसवाल सुनील गुप्ता संजय वर्मा नारायण साहू अशोक वर्मा चंदा देवी महतो पूजा केवट सहित भाजपा मंडल राजनगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

Leave a Comment