जिला स्तरीय ‘पर्यटन क्विज-2026 प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त को

---Advertisement---

जिला स्तरीय ‘पर्यटन क्विज-2026 प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त को

 

सभी विद्यालय 25 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

 

अनूपपुर 23 जुलाई 2026/ मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को प्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक धरोहरों एवं पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘पर्यटन क्विज-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 07 अगस्त 2026 को एकलव्य विद्यालय के ऑडिटोरियम अनुपपुर में किया जाएगा।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 को सायं 5:30 बजे तक कराया जा सकता है। प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से किया जा रहा है।

 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसके आधार पर चयनित शीर्ष छह टीमों के बीच द्वितीय चरण में ऑडियो-विजुअल एवं मल्टीमीडिया आधारित क्विज आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा जिला स्तर की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि एवं 3 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगली तीन उपविजेता टीमों को 1 रात्रि एवं 2 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन दिया जाएगा। कूपन के अंतर्गत विद्यार्थियों के आवागमन, आवास, भोजन एवं स्थानीय भ्रमण का संपूर्ण व्यय मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment