अनूपपुर 20 जुलाई 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 2.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र कोतमा में 5 मिली मीटर, बिजुरी में 6 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 2.3 मिली मीटर, अमरकंटक में 1 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 2.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्र अनूपपुर ,जैतहरी ,वेंकटनगर में वर्षा निरंक दर्ज की गई।


































