एसईसीएल के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह

---Advertisement---

एसईसीएल के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह

रायगढ़, दीपिका, कुसमुंडा व कोरबा क्षेत्रों में करेंगे कार्यालय उद्घाटन, वेलफेयर कमेटी बैठक और खदानों का निरीक्षण

अनूपपुर/कोरबा। ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह 27, 28 एवं 29 जुलाई को एसईसीएल के रायगढ़, दीपिका, कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।

दौरे के दौरान गुलाब सिंह दो नए ओबीसी संगठन कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वेलफेयर कमेटी की बैठक में शामिल होकर कर्मचारियों और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे तथा विभिन्न कोल माइंस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

गौरतलब है कि ओबीसी पार्लियामेंट कमेटी के अध्यक्ष गणेश सिंह के भाई गुलाब सिंह का यह एसईसीएल दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार इस दौरान कर्मचारियों के हितों, संगठन की गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।

उक्त जानकारी एसईसीएल ओबीसी संगठन के मीडिया प्रभारी संतोष चौरसिया ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment