अमझोर सरपंच पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जयसिंहनगर थाने में दर्ज हुई NCR

---Advertisement---

 

शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमझोर में पट्टे की जमीन पर जोताई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में जयसिंहनगर थाना पुलिस ने असंज्ञेय अपराध (NCR) दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम अमझोर निवासी आशा देवी कंवर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम दर्ज खसरा नंबर 403/1, रकबा 0.450 हेक्टेयर भूमि पर 9 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे ग्राम अमझोर के सरपंच कमलेश सिंह कंवर, ललिता कंवर, श्यामाबाई कंवर एवं श्यामाबाई की छोटी बहू ट्रैक्टर से जोताई करा रहे थे।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी पट्टे की भूमि पर जोताई का विरोध किया और ट्रैक्टर चालक से अपने हिस्से की जमीन न जोतने की बात कही, तब सरपंच कमलेश सिंह कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अन्य आरोपितों ने भी उनका साथ दिया और झूमाझपटी की। हालांकि शिकायतकर्ता के अनुसार घटना में उन्हें कोई स्पष्ट चोट नहीं आई तथा उन्होंने चिकित्सीय परीक्षण कराने से इनकार कर दिया।

 

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना के दौरान लाला तिवारी एवं संजू कंवर ने बीच-बचाव किया।

 

जयसिंहनगर थाना पुलिस ने मामले में NCR क्रमांक 0986/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से संबंधित प्रतीत होता है, इसलिए शिकायतकर्ता को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई है।

 

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर असंज्ञेय अपराध (NCR) दर्ज कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment