अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया तथा जिला प्रभारी अभिलाष पाण्डेय के निर्देशानुसार एवं शहडोल जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के अनुमोदन उपरांत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने दीपक माझी उर्फ लालू (धनपुरी) को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया है।
मनोनयन के बाद दीपक माझी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा पिछड़े वर्ग के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार ‘चीनी’ ने दीपक माझी को बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनका मनोनयन उनके कर्मठ, जुझारू और समाजसेवी व्यक्तित्व का सम्मान है।
पवन कुमार चीनी, राकेश कनौजिया, भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा चीनी मित्र मंडली ने दीपक माझी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य होगा।
दीपक माझी धनपुरी के मूल निवासी हैं और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। वे भाजपा के समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं तथा पिछड़ा वर्ग समाज और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान है।
दीपक माझी के जिला मंत्री बनने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।




































