सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे की संवेदनशील पहल

---Advertisement---

दूरस्थ गांव में बीमार बुजुर्ग दंपत्ति के घर पहुंची स्वास्थ्य टीम

तत्काल शुरू हुआ उपचार

एमसीबी। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। विकासखंड भरतपुर की दूरस्थ ग्राम पंचायत धोवाताल के मनटोलिया (बरेल) में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति समय लाल पंडो और उनकी पत्नी रूक्मन पंडो लंबे समय से बीमारी और समुचित उपचार के अभाव में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।।मामले की जानकारी मिलते ही डॉ. खरे ने बिना विलंब किये विशेष स्वास्थ्य दल को तत्काल बुजुर्ग दंपत्ति के घर भेजने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति के अनुरूप उपचार प्रारंभ किया साथ ही आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

 

*समय लाल पंडो को उच्च रक्तचाप की समस्या*

 

सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि समय लाल पंडो उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित हैं। जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा नियमित रूप से रक्तचाप की दवा लेने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता रहा है।

 

रूक्मन पंडो का कुष्ठ रोग उपचार पहले ही हो चुका है सफल

 

 

रूक्मन पंडो पूर्व में कुष्ठ रोग से पीड़ित थीं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से उनका उपचार सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। वर्तमान में उन्हें उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं के लिये आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।

 

नियमित निगरानी के दिये सख्त निर्देश

 

डॉ. अविनाश खरे ने संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे बुजुर्ग दंपत्ति के घर नियमित रूप से पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी करें साथ ही दवाइयों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है ताकि भविष्य में उन्हें उपचार के लिये किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित, मानवीय और संवेदनशील पहल की ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment