अनूपपुर 02 जुलाई 2026/ जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पकरिया के शासकीय माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय लोहारी टोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत की सीईओ ने निरीक्षण करते हुए उपस्थित छात्र- छात्राओं से चर्चा करते हुए पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने अन्य साथियों को भी विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक से पंजीयन, उपस्थिती, मध्याह्न भोजन आदि की जानकारी ली गई।
उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत के अमले को भी अनुपस्थित विद्यार्थियो की सूची प्राप्त कर उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करने तथा स्कूलों की समस्याओं के निदान व विद्युतीकरण के संबंध में निर्देश दिए।



































