डॉक्टर्स डे पर आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों का हुआ सम्मान

---Advertisement---

 

उत्कृष्ट सेवाओं के लिये किये गये सम्मानित

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। डॉक्टर्स डे के अवसर पर एमसीबी योग सेवा समिति द्वारा समाज और मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में आयोजित हुआ जहां जिले के चिकित्सकों को शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति की ओर से जिला महिला प्रभारी बलबीर कौर, नीलम दुबे, कैलाश दुबे, पवन कुमार पोद्दार, रामसेवक विश्वकर्मा और सतीश उपाध्याय ने जिला आयुष अधिकारी डॉ. अग्रवाल, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. संदीप चंदेल, डॉ. तेजकांत सोनकर और सहायक नेत्र अधिकारी आर.डी. दीवान का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ समाज को स्वस्थ जीवन की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों का क्षेत्र में सेवा और समर्पण अनुकरणीय है।

छत्तीसगढ़ योगासन और स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी के संयोजन में आयोजित समारोह में डॉ. पूर्णिमा सिंह ने योग एवं आयुर्वेद के समन्वय, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं डॉ. तेजकांत सोनकर ने कहा कि पतंजलि योग समिति की जिला इकाई पिछले 17 वर्षों से योग और प्राणायाम के माध्यम से जनस्वास्थ्य के लिये निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. संदीप चंदेल ने रोगानुसार आयुर्वेदिक औषधियों के उचित उपयोग और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार है। उन्होंने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है और चिकित्सकों का प्रयास सदैव लोगों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना रहता है। सहायक नेत्र अधिकारी आर.डी. दीवान ने योग सेवा समिति की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समिति समय-समय पर समाजहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।

कार्यक्रम की सफलता में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशि, भैरव केसरवानी और विवेक तिवारी का विशेष योगदान रहा। समारोह में मनीष कुमार गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, विकास कुमार गोयल, गंगा भोजवानी, विपिन कुमार बोथरा, आकांक्षा बोथरा, मनोज कुमार भोजवानी, कमलेश गोयल, बबीता अग्रवाल, संतु, सुशील कुमार ताम्रकार, सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सोनी, बी.के. हुक्मलाल, मनीष जैन, विमला, सरिता सिंह, रेखा सिंह, पिंकी सलूजा और अंजलि जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बलबीर कौर ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment