34 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद एस.एन. शुक्ला सेवानिवृत्त , भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह संपन्न

---Advertisement---

 

गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर समाज सेवा और प्रभु भक्ति को समर्पित करेंगे जीवन

सुदर्शन टुडे संभागीय ब्यूरो चीफ – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक/अनूपपुर – मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में 34 वर्षों तक उत्कृष्ट , समर्पित एवं निष्कलंक सेवाएं प्रदान करने के उपरांत वरिष्ठ कर्मचारी एस.एन. शुक्ला सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए । उनके सम्मान में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में अधिकारियों , कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी ।

पावर प्लांट परिसर में आयोजित समारोह के दौरान श्री शुक्ला को शाल , श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । उनके साथ सेवानिवृत्त हुए अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक अतीक अहमद , वरिष्ठ रसायनज्ञ आर.एस. मिश्रा , पी.के. मिश्रा , पहुलकर जी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक अतीक अहमद ने कहा कि जीवन का प्रत्येक चरण नई जिम्मेदारियों और अवसरों का द्वार खोलता है । उन्होंने अपने उद्बोधन ने कहा कि कार्यनिष्ठा , अनुशासन एवं संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन सभी के स्वस्थ , सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

कार्यालय बिदाई बाद गृह में हुआ भव्य स्वागत

सेवानिवृत्ति के उपरांत जैसे ही श्री शुक्ला अपने गृह नगर अनूपपुर पहुंचे परिवारजनों , मित्रों एवं शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों , पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया । घर के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती उतार कर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया और शुभकामनाओं का सिलसिला देर तक चलता रहा ।

गुरु महाराज से लिया आशीर्वाद

इस विशेष अवसर पर उनके पूज्य गुरु स्वामी लवलीन बाबा भी उपस्थित रहे । श्री शुक्ला एवं उनके परिवार ने गुरु महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । स्वामी जी ने उन्हें सेवा , सद्भाव , आध्यात्मिकता एवं जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं ।

परिवार एवं सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बेला शुक्ला , पुत्र करण शुक्ला (राजा) , पुत्रवधू पूजा शुक्ला , पुत्री चांदनी पाठक , सत्य कुमार पाठक , पुत्री रजनी शर्मा , शिव कुमार पाठक , श्रीमती दुर्गा पाठक , बहनें , नाती-पोते सहित परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे । नगर के इष्ट-मित्रों तथा राधा रानी महिला मंडल अनूपपुर द्वारा भी उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया ।

समाज सेवा और प्रभु भक्ति को समर्पित रहेगा जीवन

62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए एस.एन. शुक्ला ने कहा कि गुरु महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से वे अपने जीवन के आगामी चरण को प्रभु भक्ति , समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित करेंगे । उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में मिले सहयोग , स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी अधिकारियों , सहकर्मियों , मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया ।

सेवानिवृत्ति समारोह एवं गृह अभिनंदन कार्यक्रम ने श्री शुक्ला के व्यक्तित्व , कार्यनिष्ठा , सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मानवीय मूल्यों को एक बार फिर उजागर किया । उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ , दीर्घायु , सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment