जमुना-कोतमा क्षेत्र की कॉलोनियों में तेज हुई सफाई व्यवस्था, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रही टीम

जमुना। जमुना-कोतमा क्षेत्र की एसईसीएल कॉलोनियों में इन दिनों सफाई अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। कॉलोनियों की नियमित साफ-सफाई के साथ नालियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके
सफाई कार्य की निगरानी कर रहे रंजीत नामदेव ने बताया कि वह उन्नति कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था का संचालन देख रहे हैं उनके अनुसार सफाई कार्य पूरी पारदर्शिता और नियमित रूप से किया जा रहा है इसके लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें प्रतिदिन सफाई से पहले और सफाई के बाद की तस्वीरें साझा की जाती हैं इस ग्रुप में क्षेत्र के संबंधित अधिकारी भी जुड़े हुए हैं, जिससे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है और जवाबदेही बनी हुई है
उन्होंने बताया कि कॉलोनी के किसी भी हिस्से से सफाई संबंधी शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजा जाता है और प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाती है। नियमित निरीक्षण के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी गंदगी लंबे समय तक न बनी रहे
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से सफाई व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है। नियमित सफाई होने से कॉलोनियों का वातावरण स्वच्छ हो रहा है और लोगों को भी राहत मिल रही है स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई जारी रही तो क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी
सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कहीं भी गंदगी दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका निराकरण किया जा सके




































