अनूपपुर 29 जून 2026/कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिला अनूपपुर के बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, गौटियान मोहल्ला, लोहसरा भाछा निवासी स्वर्गीय श्री रूपलाल केवट की दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरांत उनकी पत्नी श्रीमती यशोदा केवट को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के आहरण एवं संवितरण की मंजूरी प्रदान की है।
कलेक्टर द्वारा प्रदत्त स्वीकृति के अनुसार संबंधित विभाग को नियमानुसार सहायता राशि का आहरण एवं हितग्राही को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आर्थिक सहायता दुर्घटना से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।
































