ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-13 ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतकर धार का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ी इशमित अरोरा का शहर आगमन पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। किला मैदान स्थित राजा देवीसिंह बैडमिंटन हॉल में आयोजित समारोह में कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इशमित अरोरा को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उनके प्रशिक्षक सुधीर वर्मा और शमशेर सिंह यादव का भी शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण कर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि धार की बैडमिंटन प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं और भविष्य में सिंगापुर व मलेशिया जैसे देशों के खिलाड़ियों को भी कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन धार जिला बैडमिंटन एसोसिएशन एवं धार लिटिल शटलर वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाइट-1: इशमित अरोरा, अंडर-13 ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियन।
बाइट-2: राजीव रंजन मीना, कलेक्टर, धार।




































