सोनमौहरी के जंगल में तीन हाथियों का डेरा, चौथा गोबरी वन क्षेत्र में विचरण कर रहा, आबादी की ओर बढ़ने की आशंका से वन विभाग अलर्ट

---Advertisement---

सोनमौहरी के जंगल में तीन हाथियों का डेरा, चौथा गोबरी वन क्षेत्र में विचरण कर रहा, आबादी की ओर बढ़ने की आशंका से वन विभाग अलर्ट

कोयलांचल समाचार | रिपोर्टर : शशिधर अग्रवाल

अनूपपुर। जिले के वन क्षेत्रों में हाथियों की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार, 28 जून 2026 को प्राप्त जानकारी के अनुसार चार हाथियों के दल में से तीन हाथी अनूपपुर वन परिक्षेत्र के सोनमौहरी वन बीट के जंगल में दिनभर विश्राम करते रहे। शाम होने पर उनके सेंदुरी-सोनमौहरी मुख्य मार्ग पार कर सेंदुरी, भगतबांध अथवा बर्री क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं दल से अलग हुआ एक अकेला हाथी जैतहरी वन परिक्षेत्र के गोबरी वन बीट के जंगल में दिनभर विश्राम करता रहा। वन अमले के अनुसार हाथी वर्तमान समय तक जंगल के भीतर ही विचरण कर रहा है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं, हाथियों के निकट जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संभावित मार्गों पर वन अमला तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment