सीसीएल में नई श्रम संहिताओं पर मंथन, दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

---Advertisement---

सीसीएल में नई श्रम संहिताओं पर मंथन, दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) द्वारा चार नई श्रम संहिताओं एवं उनके अंतर्गत बनाए गए नियमों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। 26 एवं 27 जून तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन, बेहतर कार्यान्वयन तथा औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, खान प्रबंधक, मानव संसाधन अधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, एससी-एसटी-बीसी काउंसिल, इनमोसा, सीएमओएआई तथा ठेकेदारों के प्रतिनिधियों सहित 105 प्रतिभागी शामिल हुए।

उद्घाटन सत्र में निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त डॉ. ओंकार शर्मा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, अनुपालन की आवश्यकताओं तथा व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि नई श्रम संहिताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। वहीं निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी ने बदलते औद्योगिक परिवेश में निरंतर ज्ञान अद्यतन रखने और नई चुनौतियों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर श्रम कानूनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने प्रश्न रखे। प्रथम दिवस का सत्र उपयोगी चर्चा और सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। सीसीएल प्रबंधन का मानना है कि यह पहल श्रम कानूनों की बेहतर समझ विकसित करने, अनुपालन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा कार्यस्थलों पर सौहार्दपूर्ण औद्योगिक वातावरण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment