राजनगर के अश्वनी कुमार सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बीपीएससी चयन पर नागरिकों ने किया भव्य सम्मान

---Advertisement---

राजनगर के अश्वनी कुमार सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बीपीएससी चयन पर नागरिकों ने किया भव्य सम्मान

राजनगर। राजनगर के शांति नगर निवासी एवं शिक्षक यू.पी. सिंह के पुत्र अश्वनी कुमार सिंह के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में चयन होने पर नगरवासियों ने उनका भव्य नागरिक सम्मान किया। प्रथम नगर आगमन पर भगत सिंह चौक, राजनगर में आयोजित सम्मान समारोह में अश्वनी कुमार सिंह के साथ उनके पिता यू.पी. सिंह को भी शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अश्वनी कुमार सिंह ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे राजनगर और अनूपपुर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के युवाओं के लिए अश्वनी की सफलता प्रेरणादायी उदाहरण है।

कार्यक्रम में उनके शैक्षणिक सफर की जानकारी देते हुए बताया गया कि अश्वनी ने प्रारंभिक शिक्षा शांति नगर से प्राप्त की। इसके बाद सेंट जोसेफ स्कूल, मनेंद्रगढ़ से हाईस्कूल, डीपीएस पटना से हायर सेकेंडरी तथा रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के बल पर बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अश्वनी कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पिता यू.पी. सिंह, परिवार के सदस्यों एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यतीत करने के बजाय अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

इस अवसर पर नगर परिषद बनगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन लाल पनिका, अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, डूमर कछार अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड कन्हैया सिंह, जे.पी. श्रीवास्तव, सत्यदेव सिंह, संजय सिंह, भाजपा के आधाराम वैश्य, प्रेमचंद यादव, बृजमोहन सिंह, सुरेश गौतम, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेश कलसा, कमलेश चतुर्वेदी तथा कांग्रेस के हरिशंकर दुबे, गिरिजेश श्रीवास्तव, जगदीश पटेल, निर्भय राव, अमरिंदर सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने अश्वनी कुमार सिंह की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment