रीवा–चिरमिरी ट्रेनों के दैनिक संचालन की मांग तेज, सांसद प्रतिनिधि ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

रीवा–चिरमिरी ट्रेनों के दैनिक संचालन की मांग तेज, सांसद प्रतिनिधि ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर भाजपा सांसद प्रतिनिधि अजय नारायण द्विवेदी (महीप) ने शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन क्रमांक 11752 चिरमिरी–रीवा एवं 11751 रीवा–चिरमिरी का पुनः प्रतिदिन संचालन शुरू कराने की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद यादव तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि कोयलांचल क्षेत्र का रीवा से सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यापारिक और सामाजिक रूप से गहरा जुड़ाव है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक इस रेलमार्ग से आवागमन करते हैं। कोरोना काल से पहले इन ट्रेनों का नियमित संचालन होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी तथा रेलवे को भी अच्छा राजस्व प्राप्त होता था।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद से इन ट्रेनों का दैनिक संचालन बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अन्य ट्रेनों में आरक्षण की समस्या, अतिरिक्त आर्थिक बोझ और समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है।

सांसद प्रतिनिधि अजय नारायण द्विवेदी ने सांसद हिमाद्री सिंह से आग्रह किया कि वे रेल मंत्रालय के समक्ष इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर दोनों ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन शीघ्र शुरू कराने का प्रयास करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद के प्रयासों से क्षेत्र की यह लंबे समय से लंबित मांग जल्द पूरी होगी।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि रीवा–चिरमिरी रेल सेवा का नियमित संचालन पूरे कोयलांचल क्षेत्र के विकास, व्यापार और आम जनता की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment