बीसीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ थीम पर पौधारोपण अभियान आयोजित

---Advertisement---

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बीसीसीएल में 16 जून से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आज ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ थीम के अंतर्गत बीसीसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

मुख्यालय स्तर पर कोयला नगर स्थित पंचवटी इको पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति नियोजन) श्री अर्पण घोष, सुश्री पिंकी कुमारी, श्री डी.एन. पासवान, श्रीमती मारिया हसन एवं श्रीमती वैशाली सिंह सहित कोयला भवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसी क्रम में चांच विक्टोरिया (सीवी), पूर्वी झरिया (ईजे) तथा लोदना क्षेत्रों में भी पौधारोपण अभियान का आयोजन हुआ। सीवी क्षेत्र में महाप्रबंधक के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पूर्वी झरिया क्षेत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की सहभागिता से परिसर के विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा प्रतिभागियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। वहीं लोदना क्षेत्र के मिनी पार्क एवं वीटीसी परिसर में भी पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बीसीसीएल के अन्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पौधारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

इसी के साथ अभियान के अंतर्गत आज डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा में भी स्वच्छता विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी छात्रो को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में 16 जून से प्रारंभ ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत अब तक स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सालयों में स्वच्छता अभियान, तालाबों, जल स्रोतों एवं कॉलोनियों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निरीक्षण, सिग्नेचर अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान तथा परियोजना विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियाँ सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में आज पौधारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को और सुदृढ़ किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी दिनों में साइबर स्वच्छता जागरूकता सत्र, स्वच्छता रैली तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment