राजनगर के अश्वनीने पास की बीपीएससी की परीक्षा  सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ चयन 

---Advertisement---

 

राजनगर

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और जिसमें प्रतिभा होती है वह कहीं पर भी रहकर सफलता हासिल कर सकता है। जिसे कर दिखाया है अनूपपुर जिलेके राजनगर के शांति नगर कॉलोनी के शिक्षक यूं पी सिंह के पुत्र अश्वनी कुमार सिंह ने जिनका चयन बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन मैं सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है

अश्वनी कुमार के पिता सिंधी

सोसायटी झगड़ाखंड में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे

अश्वनी कुमार ने अपनी प्राइमरी की शिक्षा शांति नगर में ही एक छोटे से विद्यालय में प्राप्त की इसके पश्चात वह हाई स्कूल तक की शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल झगड़ाखंड से प्राप्त कि इसके पश्चात वह हायर सेकेंडरी की शिक्षा डीपीएस पटना से प्राप्त किया इसके पश्चात उनके द्वारा रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की गई स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह अपने उद्देश्य में लगे रहे इसके पश्चात उनका चयन बीपीएससी में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है इनके इस चयन से उनके परिवार, नगर सहित शुभचिंतकों में हर्ष है।उनकी यह सफलता लगातार मेहनत अनुशासन एवं लगन की देन है उन्होंने बताया कि

नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं परिवार के सहयोग से उनको यह सफलता हासिल हुई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment