भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, जनता असुरक्षित :- स्वप्निल सिन्हा

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि सोनहत में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने की बजाय सरकार केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है जबकि जमीन पर हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा क्षेत्र में एक युवक पर पांच नकाबपोश बदमाशों द्वारा किये गये जानलेवा हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिये काफी है। दिन-ब-दिन बढ़ रही ऐसी घटनाएं लोगों के मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में हत्या, लूट, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर कोई ठोस रणनीति बनाती नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और प्रशासन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रहा है। स्वप्निल सिन्हा ने मांग की कि सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिये कठोर कदम उठाये, अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे और जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाये। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये लेकिन वर्तमान सरकार इस कसौटी पर खरी नहीं उतर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment