अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
अनूपपुर 24 जून 2026/ राज्य शासन की दिशा- निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान- 2026 का आयोजन 5 जून से 30 सितंबर 2026 के मध्य किए जाने के निर्देश के परिपेक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने सहायक संचालक उद्यानिकी जिला- अनूपपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने अभियान के संबंध में जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर पौधरोपण कार्य योजना तैयार करने तथा पंचायत भवन,विद्यालय, आंगनबाड़ी, सार्वजनिक स्थल, अमृत सरोवर, सामुदायिक भूमि एवं अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करने पौधरोपण हेतु स्थानीय एवं देसी प्रजातियां जैसे नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन,आंवला, महुआ आदि को प्राथमिकता देने, तथा पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्व सहायता समूह, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने व रोपित पौधों की सुरक्षा,सिंचाई एवं नियमित देखभाल की व्यवस्था, प्रत्येक रोपित पौधों का फोटो एवं आवश्यक जानकारी मेरी लाइफ (अंकुर) ऐप पर अपलोड करने तथा पौधरोपण एवं फोटो अपलोड की दैनिक प्रगति से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को एक पेड़ मां के नामअभियान-2026 को जन आंदोलन के रूप में संचालित करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया है।


































