राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटने के आदेश दिए कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का भी तय सीमा में निराकरण के निर्देश

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा आज जिला कार्यालय में राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने राजस्व कामकाज की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में आर.सी.एम.एस. (RCMS) पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों, विशेष रूप से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अपील/निगरानी के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने इन प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देशित किया कि वे फार्मर रजिस्ट्री में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही, कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत 50 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा की और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकृत किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में ‘स्वामित्व’ योजना, सी.एम. हेल्पलाइन, वनग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन, वन ग्राम व्यवस्थापन, भू-अर्जन, भूमि आवंटन, निर्वाचन तैयारियां, सी.एम. मॉनिट, हिट एंड रन योजना, धारणाधिकार एवं ग्रामों में आबादी घोषित करने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मैदानी स्तर पर तत्परता से कार्य करें ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं सेवाएं प्राप्त हो सकें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment