।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब जी के द्वारा अधिक से अधिक नाबालिक गुम इंसान बालक बालिकाओं की दस्तयाबी करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान नवीन तिवारी एसडीओपी महोदय अनुभाग पुष्पराजगढ़ एवं थाना प्रभारी थाना चच।ई के निर्देशन में चौकी देवहरा की पुलिस के द्वारा दिनांक 22 /06/26 की पता तलाश कर दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
घटना का विवरण _दिनांक 8/5/26 को फरियादिया दुर्गा बर्मन पति रामधनी सिंह गॉड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम डोगरा टोला चौकी देवहरा थाना चचाई जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश की चौकी देवहरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी मेरी नाबालिक लड़की कुमारी पलक बर्मन पिता संजय बर्मन उम्र 13 वर्ष 10 माह निवासी ग्राम डोगरा टोला की दिनांक 5/5/26 को सुबह 11:00 बजे बिना किसी को बताएं घर से कहीं चली गई है कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भागा ले गया है जो अपह्रता नाबालिक होने से फरियादियां की रिपोर्ट पर थाना चचाई में अपराध क्रमांक 130/ 26 धारा 137(2) बी एन एस कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया चौकी देवहरा थाना चचाई की पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत एवं लगन से आज दिनांक 22/6/26 को सफलता पूर्वक पलक बर्मन पिता संजय बर्मन उम्र 13 वर्ष 10 माह निवासी ग्राम डोगरा टोला को दस्तयाब किया गया ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा स उ नी धर्मेंद्र महोबिया प्रधान आरक्षक 88 उमेश केवट महिला प्रधान आरक्षक 17 सविता सिंह एवं महिला आरक्षक 491 वर्षा पाठक की सराहनीय भूमिका रही




































