खेतों में लौटेगी हरियाली, किसानों के चेहरों पर आयेगी खुशहाली

---Advertisement---

प्राकृतिक खेती पर भाजपा किसान मोर्चा ने दिया जोर

एमसीबी। धरती की सेहत, किसान की समृद्धि और रसायनमुक्त खेती के संकल्प के साथ भाजपा किसान मोर्चा एमसीबी द्वारा खड़गवां में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती विषय पर वृहद कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे किसानों ने प्राकृतिक खेती की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज कृषि को नई दिशा देने की जरूरत है। प्राकृतिक खेती से जहां किसान की लागत कम होती है वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति और पर्यावरण का संरक्षण भी होता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये लगातार योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक खेती आने वाले समय की मजबूत कृषि व्यवस्था का आधार बनेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित किसान हितैषी योजनाओं के साथ अब प्राकृतिक खेती का अभियान गांव-गांव तक पहुंचाना किसान मोर्चा का लक्ष्य है।

कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खाद निर्माण, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत के उपयोग और प्राकृतिक खेती से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। किसानों ने भी इस पद्धति को अपनाने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का समापन “समृद्ध किसान, सुरक्षित धरती और विकसित भारत” के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा, संभाग प्रभारी प्रवीण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment