ग्राम खोडरी नंबर दो के पौधारोपण,खेत तालाब कार्य तथा सोहीबेलहा ग्राम के गौशाला का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा 

---Advertisement---

 

खोडरी कलस्टर के ग्राम पंचायत सचिवो एवं ग्राम रोजगार सहायको के कार्यों की की समीक्षा

 

अनूपपुर 13 जून 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोडरी नंबर- 2 कार्यालय परिसर में उद्यान के लिए बनाए गए पेवर ब्लॉक पाथवे की गुणवत्ता के सुधार कराने तथा परिसर में फलदार, छायादार तथा फूलों के पौधों का रोपण कर संपूर्ण परिसर को सुन्दर व्यवस्थित किए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम कुरकुटी टोला के पुराने प्राथमिक विद्यालय परिसर में रोपित काजू के पौधारोपण कार्य का अवलोकन करते हुए गैप फिलिंग के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि काजू के पौधों की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक खाद्य एवं पानी की उपलब्धता भी समय-समय पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ग्राम पंचायत खोडरी नंबर दो के मदन मोहन सिंह मार्को के खेत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान शासकीय सामुदायिक गौशाला सोहीबेलहा के ग्राम डडईबहरा का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला के संरक्षण के लिए स्व सहायता समूह का चिन्ह्यांकन करने तथा गौशाला में बिजली, पानी की उपलब्धता तथा गौशाला के नजदीक रिक्त शासकीय भूमि पर बागड़ लगाकर पौधारोपण के निर्देश दिए।

क्षेत्र भ्रमण के पूर्व जिला पंचायत सीईओ ने खोडरी नंबर दो ग्राम पंचायत कार्यालय के सभागार में कलस्टर के ग्राम पंचायतो के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक से ग्राम अंतर्गत संचालित कार्यों के संबंध में समीक्षा कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment