विश्व मंच पर चमका मांडू BRICS देशों के प्रतिनिधियों ने देखा ऐतिहासिक वैभव, शिवराज सिंह चौहान स्थानीय विधायक नीना वर्मा तथा केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी रही मौजूद 

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रही, जब BRICS देशों का प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा। इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध जहाज महल और हिंडोला महल का भ्रमण कर मांडू की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को करीब से जाना। विदेशी मेहमानों ने मालवा की समृद्ध धरोहर की सराहना की और यहां के इतिहास में गहरी रुचि दिखाई।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया, जिसमें मांडू के गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मेहमानों ने गाला डिनर में भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी की।

 

आपको बता दें कि ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राज़ील रूस भारत चीन दक्षिण अफ्रीका मिस्त्र इथोपिया ईरान संयुक्त अरब अमीरात इंडोनेशिया तथा सऊदी अरब शामिल है ।

प्रतिनिधिमंडल का मांडू आगमन जिले के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment