शहडोल ।हिंदू स्वयंसेवक संघ थाईलैंड के प्रचार प्रसार प्रमुख जिंमी मिश्रा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 12 जून को रुद्राभिषेक भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन हिंदू धर्म सभा विष्णु मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। विदित हो कि श्री मिश्रा कई बरसों से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। थाईलैंड में निवास करते हुए उन्होंने हिंदुत्व की अलख जगाई है।

































