जैविक खेती से बचेगी मिट्टी की सेहत, किसानों को मिला प्राकृतिक कृषि का मंत्र

---Advertisement---

खड़गवां में जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किसानों को किया जागरूक

एमसीबी/खड़गवां। खेतों की उर्वरा शक्ति बनाये रखने और किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से खड़गवां में “खेत बचाओ अभियान” के तहत जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया। कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन में किसानों को जैविक खाद, प्राकृतिक कृषि पद्धति और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने की जानकारी दी गई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि आज समय की मांग है कि किसान अपनी पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से भूमि और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है इसलिए जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने किसानों को नैनो डीएपी सहित नई कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए सनई जैसी फसलों को अपनाने का सुझाव दिया। मंत्री ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही बेहतर उत्पादन और स्वस्थ समाज का आधार है।

सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से खेती से जुड़े विषयों पर चर्चा की साथ ही कहा गया की

खेत बचेंगे, मिट्टी बचेगी और किसान समृद्ध होंगे यही है जैविक खेती का संकल्प।

कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक किसान, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment