उमरवाह में सुशासन तिहार का भव्य समापन, हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ समाधान

---Advertisement---

जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने सुनीं जन समस्याएं, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, कई मामलों का मौके पर ही हुआ निराकरण

 

एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” का जिला स्तरीय अंतिम जनसमस्या निवारण शिविर विकासखंड भरतपुर की ग्राम पंचायत उमरवाह में जनभागीदारी, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की भावना के साथ आयोजित इस शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने सहभागिता कर शासन-प्रशासन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

शिविर में ग्राम पंचायत शेरी, कुदरा, खाड़ाखोह, खेतौली, बहरासी, रामगढ़, मोहनटोला, मट्टा, लाखनटोला, जोलगी, अमरवाह, चुटकी और धोवाताल के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिये संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती फूलबाई, कैलाश सिंह, धर्मपाल मरावी, एसडीएम शशिशेखर मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ अजय राठौर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

 

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बिहान, मनरेगा, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी, वन, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, पुलिस, पशु चिकित्सा, आयुष, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा और आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों को योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराये गये।

 

सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच बढ़ाया विश्वास: यशवंती सिंह

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। यह अभियान संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतिम दिवस पर प्राप्त सभी मांग और शिकायत संबंधी आवेदनों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने राजस्व, वनाधिकार, राशन कार्ड, सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास, कृषि एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

 

हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

 

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। 15 हितग्राहियों को अंत्योदय राशन कार्ड, 5 हितग्राहियों को छड़ी, 10 किसानों को मूंग बीज, 10 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये वहीं अरविंद को मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रतन सिंह, बृजभान सिंह और रामकृपाल को उनके आवास की चाबियां सौंपकर गृहप्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड भी वितरित किये गये।

 

गोदभराई, अन्नप्राशन और यूनिफॉर्म वितरण ने बढ़ाई शिविर की रौनक

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पार्वती बैगा, कमला, जानकी, चंद्रवती और प्रेमवती की गोदभराई कराई गई।वहीं विद्या बैगा, रियांश, अभ्या सिंह और आदित्य का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों अभी, आदर्श गोंड, चाहत सिंह, मानसी और नरेन्द्र सिंह को यूनिफॉर्म वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इस शिविर में 429 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को त्वरित राहत प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड का भी वितरण किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हाथों-हाथ मिलने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह, संतोष और विश्वास का वातावरण दिखाई दिया।

 

शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का होगा गुणवत्तापूर्ण निराकरण

 

एसडीएम शशिशेखर मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं और प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिये भटकना ना पड़े।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विभिन्न विभागों से प्राप्त मांग और शिकायत संबंधी आवेदनों की समीक्षा की तथा जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कार्यक्रम में नरेश यादव, प्रदीप सिंह, पवन शुक्ला, आदित्य गुप्ता, रामाक्षय पाण्डेय, सरपंच अमर बहादुर सिंह, सावित्री बैगा, चंद्रभान बैगा, बाबूलाल सिंह, सुनीता गोंड, गोकुल सिंह, सोनकली बैगा, उपसरपंच सुनीता सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment