कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता कांकरिया 10 जून से शहडोल संभाग के दौरे पर

---Advertisement---

 

महिला कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद, संगठन मजबूती पर होगा मंथन

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक/अनूपपुर – मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता कांकरिया 10 एवं 11 जून को दो दिवसीय शहडोल संभाग प्रवास पर रहेंगी । इस दौरान वे उमरिया , शहडोल एवं अनूपपुर जिलों में महिला सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी तथा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी ।

 

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी ने बताया कि 10 जून को प्रातः 11 बजे उमरिया तथा शाम 4 बजे शहडोल में महिला सेवादल की बैठक आयोजित होगी । इन बैठकों में संगठन विस्तार , महिला सहभागिता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी ।

दौरे के दूसरे दिन 11 जून को प्रातः 11 बजे राजीव भवन अनूपपुर में महिला सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी ।

 

प्रदेश महिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने संबंधी मार्गदर्शन देंगी ।

जिलाध्यक्ष डॉ. अंसारी ने शहडोल संभाग के सभी सेवादल , महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment