नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

---Advertisement---

जनसमस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता का धरना

मनेन्द्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सांसद प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता ने मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और जनता से जुड़े विषयों के निराकरण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर पार्षदों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता ने कहा कि धरना किसी राजनीतिक द्वेष के कारण नहीं बल्कि नगरवासियों की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की मांगों और सुझावों को प्राथमिकता मिलनी चाहिये ताकि शहर के विकास कार्यों में गति आ सके।

कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराये जायें और लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाये।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

धरने में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, वेंकटेश सिंह, पार्षद मुकेश अग्रवाल, अजय जायसवाल, गिरधर जायसवाल, इमरान खान, किरण कुजूर, मो. सईद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment