गुमशुदा महिला को पुलिस ने खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया
अनूपपुर। करनपठार थाना क्षेत्र की सरई चौकी पुलिस ने गुमशुदा महिला को तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चौकी सरई में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 17/26 के तहत ग्राम कुई निवासी 25 वर्षीय शोभा रानी के लापता होने की सूचना दर्ज की गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शोभा रानी को जैतहरी क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
करनपठार थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के निर्देशन में की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को सुरक्षित बरामद कर परिवार तक पहुंचाया जा सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत व्यक्त की।




































